Jehanabad : पर्व पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने को जिला प्रशासन अलर्ट

शारदीय नवरात्र एवं विजयदशमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समीक्षा एवं संधारण के लिए डीएम अलंकृता पांडेय एवं एसपी विनित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में ब्रिफिंग की गई.

जहानाबाद नगर.

शारदीय नवरात्र एवं विजयदशमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समीक्षा एवं संधारण के लिए डीएम अलंकृता पांडेय एवं एसपी विनित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में ब्रिफिंग की गई. इस अवसर पर दोनों वरीय पदाधिकारियों ने सभी अधिकारियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है.

सभी को जिलेवासियों को अपना परिजन मानकर निष्ठा एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए. डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में कुल 172 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी पदाधिकारी अपने ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता के साथ उपस्थित रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आयोजनों के दौरान 80 डेसीबल से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. विसर्जन जुलूस के दौरान स्थैतिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल स्थल पर तब तक बने रहेंगे जब तक विसर्जन पूर्ण नहीं हो जाता. डीएम ने कहा कि विधि-व्यवस्था किसी भी आयोजन की सफलता का आधार है, इसलिए कोताही कतई न बरती जाए. सभी अधिकारी अपने ड्यूटी स्थल को सप्तमी के पूर्व जाकर समझ लें. आदेशों में जिला प्रशासन यह स्पष्ट कर चुका है कि असामाजिक तत्वों के साथ-साथ सांप्रदायिक समरसता प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी एवं यदि इस तरह के किसी भी घटना में किसी की संलिप्तता दृष्टिगोचर होती है तो वैधानिक एवं उचित प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने में प्रशासन कोई देरी नहीं करेगा. सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की इस दौरान नजर रहेगी एवं किसी भी तरह के गड़बड़ी करने वाले बख़्शे नहीं जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >