Jehanabad : शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर होती रही जीत-हार की चर्चा

विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. मतदान के अगले ही दिन यानी बुधवार की सुबह से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जीत-हार की चर्चाएँ तेज हो गयी.

जहानाबाद नगर. विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. मतदान के अगले ही दिन यानी बुधवार की सुबह से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जीत-हार की चर्चाएँ तेज हो गयी. विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत के दावे करते हुए चर्चाओं में जुटे रहे. मतदाताओं द्वारा डाले गए वोटों के पैटर्न को आधार बनाकर सभी दलों के समर्थक अपने प्रत्याशी को विजयी बता रहे थे. हालांकि, असली तस्वीर मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी कि किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा. सुबह से ही शहर के हर कोने में राजनीतिक बहसें जारी रहीं कोई कह रहा था कि मतदाताओं ने सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है, तो कोई मान रहा था कि लोगों ने सरकार के प्रति नाराजगी जतायी है. इस बीच सभी कार्यकर्ताओं का मानना था कि इस बार महिलाओं ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया है, जो चुनाव परिणाम पर निर्णायक असर डाल सकता है. अगर महिलाओं ने सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर मतदान किया है तो यह सत्तारूढ़ दल के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. वहीं, अगर उन्होंने विरोध में मतदान किया है, तो महागठबंधन अपने पुराने रिकार्ड को दोहराने में सफल रह सकता है. चुनाव आयोग के अनुसार, जिले में इस बार 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, जो पिछले चुनाव से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >