जहानाबाद: सावन की अंतिम सोमवारी पर झारखंडी स्थान महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा परिसर

सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर घोसी के झारखंडी स्थान महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा. हजारों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

jharkhandi sthan mahadev mandir Jehanabad: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर घोसी के प्रसिद्ध झारखंडी स्थान महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा. हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

अहले सुबह से मंदिर पहुंचने लगे श्रद्धालु

अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे थे. दूर-दराज के गांवों से कई श्रद्धालु पैदल और वाहनों से मंदिर पहुंचे. मंदिर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का दर्शन किया और शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल, धतूरा सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की. महिलाओं और युवाओं में भी पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में कतार की व्यवस्था की गई थी. स्थानीय स्वयंसेवक भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सक्रिय रहे. मंदिर और आसपास के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी इंतजाम किया गया था.

पूजा सामग्री और प्रसाद की सजी दुकानें

अंतिम सोमवारी को लेकर सुबह से ही मंदिर के आसपास पूजा सामग्री, फूल-बेलपत्र और प्रसाद की दुकानें सज गई थीं. श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरे इलाके में धार्मिक माहौल बना रहा. पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और प्रसाद ग्रहण किया.

आस्था के साथ मंदिर पहुंचे शिवभक्त

मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु झारखंडी स्थान महादेव मंदिर पहुंचे. अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >