Jehanabad : टेंडर होने के बाद भी अब तक नहीं हुआ रेलवे अंडरपास का निर्माण

जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर शहर के राजाबाजार में स्थित रेलवे अंडरपास के नीचे सड़क की टूटी ढलाई को बनवाने के लिए नेशनल हाइवे द्वारा टेंडर निकाला गया था तथा संवेदक को काम का आवंटन भी कर दिया गया था

जहानाबाद सदर.

जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर शहर के राजाबाजार में स्थित रेलवे अंडरपास के नीचे सड़क की टूटी ढलाई को बनवाने के लिए नेशनल हाइवे द्वारा टेंडर निकाला गया था तथा संवेदक को काम का आवंटन भी कर दिया गया था. काम आवंटन किये हुए पांच महीने से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अभी तक रेलवे अंडरपास एवं अतिरिक्त रेलवे अंडरपास के नीचे सड़क की टूटी हुई ढलाई को नहीं बनाया गया है, परिणामस्वरुप इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. वर्तमान समय में रेलवे अंडरपास के नीचे जो स्थिति बनी हुई है, वह जानलेवा बन गया है. खास कर छोटे-छोटे वाहन चालकों एवं दो पहिया चालकों के लिए तो बिल्कुल ही जानलेवा बना हुआ है. रेलवे अंडरपास के नीचे यहां-वहां सड़क की ढलाई टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गयी है तथा ऊपर से उसमें नाली का पानी भरा रहता है जिसकी वजह से लोगों को गुजरना भी मुश्किल हो जाता है. पानी भरे रहने के कारण गड्ढे का पता भी नहीं चल पाता है और दो पहिया चालक फंस कर गिर भी जाते हैं और चोटिल भी हो जाते हैं. इस तरह की घटनाएं प्रतिदिन घटित हो रही हैं, इसके बावजूद भी विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >