जहानाबाद: साइबर थाना परिसर में जनरेटर में अचानक लगी आग, फायर बिग्रेड की टीम ने पाया काबू

Jahanabad Cyber ​​Police Station Fire : जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित साइबर थाने में जनरेटर सेट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. जनरेटर सेट जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है.

Jahanabad Cyber ​​Police Station Fire : जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित साइबर थाना परिसर में शुक्रवार दोपहर जनरेटर सेट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

बिजली कटने के बाद चलाया जा रहा था जनरेटर

पुराने प्रखंड परिसर में संचालित साइबर थाना में शुक्रवार दोपहर बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद जनरेटर सेट चालू किया गया था. करीब 20 मिनट तक संचालन के बाद अचानक जनरेटर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई.

कर्मियों ने पहले खुद बुझाने की कोशिश की

जनरेटर में आग लगते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई.

दमकल टीम ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. समय रहते कार्रवाई होने से आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.

पूरी तरह जल गया जनरेटर सेट

आग की घटना में जनरेटर सेट पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. इसके कारण फिलहाल उसका संचालन संभव नहीं है. इससे साइबर थाना की बिजली बैकअप व्यवस्था प्रभावित हो गई है.

गर्मी में बढ़ी अधिकारियों और कर्मियों की परेशानी

जनरेटर के जल जाने के बाद भीषण गर्मी के बीच साइबर थाना में कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों के सामने बिजली बैकअप की समस्या खड़ी हो गई है. ऐसे में नियमित कार्यों के संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

Also Read : जहानाबाद एसपी आधी रात में पहुंचे साइबर और मखदुमपुर थाना, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >