Jehanabad : तीनों विधानसभा क्षेत्रों के डिस्पैच सेंटर में इवीएम की कमीशनिंग शुरू

विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर सचिंद्र प्रताप सिंह, सामान्य प्रेक्षक घोसी विधानसभा क्षेत्र तथा राजीव गांधी हनुमन्तु, सामान्य प्रेक्षक जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में जहानाबाद जिला अंतर्गत दोनों विधानसभा क्षेत्रों के डिस्पैच सेंटरों का निरीक्षण किया़ इस दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों के व्रजगृह के रूप में चिन्हित एसएस कॉलेज, जहानाबाद का भी निरीक्षण किया गया

Jehanabad Election. जहानाबाद नगर. विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर सचिंद्र प्रताप सिंह, सामान्य प्रेक्षक घोसी विधानसभा क्षेत्र तथा राजीव गांधी हनुमन्तु, सामान्य प्रेक्षक जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में जहानाबाद जिला अंतर्गत दोनों विधानसभा क्षेत्रों के डिस्पैच सेंटरों का निरीक्षण किया़ इस दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों के व्रजगृह के रूप में चिन्हित एसएस कॉलेज, जहानाबाद का भी निरीक्षण किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेक्षकों को जानकारी दी कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों के डिस्पैच सेंटरों पर ईवीएम कमिश्निंग का कार्य 1 नवंबर से प्रारंभ हो गया है, जो 5 नवंबर 2025 तक चलेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी इवीएम का कमीशनिंग कार्य 3 नवंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाये. निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर एसएस कॉलेज, जहानाबाद का जायजा लिया गया. इसके बाद 217-घोसी विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर उच्च विद्यालय, घोसी का भी निरीक्षण किया गया. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कमीशनिंग का पूरा कार्य अभ्यर्थियों या उनके अधिकृत अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से किया जाए. उन्होंने कहा कि इवीएम और वीवीपैट को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप मतदान केंद्रों पर भेजने की तैयारी की जाए. निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाची निबंधक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि डिस्पैच सेंटरों से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं. उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मतदान सामग्री वितरण में पारदर्शिता रखी जाए. साथ ही पोलिंग एजेंटों के लिए पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. सामान्य प्रेक्षक तथा जिलाधिकारी ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्धारित व्रजगृह एसएस कॉलेज, जहानाबाद का भी निरीक्षण किया. उन्होंने व्रजगृह के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतदान के उपरांत लौटने वाली ईवीएम, वीवीपैट और वीयू के सुरक्षित रखरखाव की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान कर्मी लौटने पर उपकरणों को सुरक्षित रूप से निर्धारित कक्षों में जमा कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >