जहानाबाद में दिनदहाड़े सूने घर में लाखों की चोरी, सीढ़ी के रास्ते घुसे चोर, जेवर और एक लाख नकद ले उड़े

Jahanabad Theft : जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया. लाखों रुपये के जेवरात और नकद लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Jahanabad Theft : जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और एक लाख रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित गृहस्वामी ने कड़ौना थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

कृषि कार्य पर गई थीं गृहस्वामी की पत्नी

पीड़ित अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर कृषि कार्य के लिए गई थीं. कुछ घंटे बाद जब वह लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला सही सलामत था, लेकिन घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी.

सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे चोर

शिकायत के अनुसार, चोर मकान के ऊपर बनी खुली सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हुए. यह सीढ़ी पड़ोसी मकान की रेलिंग से सटी हुई है. चोरों ने गोदरेज की अलमारी को मास्टर चाबी या किसी अन्य तरीके से खोलकर उसमें रखे जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

जेवरात और एक लाख रुपये नकद गायब

पीड़ित ने बताया कि अलमारी से सोने का हार, झुमका, मंगलसूत्र, नथिया, पायल, चांदी के सिक्के सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य के अन्य आभूषण चोरी हो गए. इसके अलावा लॉकर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद भी गायब मिले.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद कड़ौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी में शामिल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Nikhil Anurag

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >