अतिक्रमण कर बनाये गये मकानों पर चला बुलडोजर

नगर थाना क्षेत्र के इरकी के निकट सरकारी जमीन पर बनाये गये मकान पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया.

जहानाबाद

. नगर थाना क्षेत्र के इरकी के निकट सरकारी जमीन पर बनाये गये मकान पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया. जहानाबाद के प्रभारी अंचलाधिकारी सुधीर तिवारी के नेतृत्व में नगर परिषद और पुलिस की टीम ने अतिक्रमित जमीन पर बनाये गये ढांचे को ढहकर गिरा दिया. इस दौरान कई मकानों और दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया. इसके बाद सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर कब्जा करने वालों के बीच हड़कंप मचा है. सीओ ने बताया कि इरकी मौजा की यह जमीन की है जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उस पर ढांचा का निर्माण कर लिया था. उन्हें जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले 40 लोगों को नोटिस दी गयी थी. नोटिस देने के बावजूद भी लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे. इसके बाद पिछले तीन अक्तूबर को भी यहां पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कई मकानों और दुकानों को तोड़ा गया था. शेष बचे मकान और दुकानों पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाया जा रहा है. पटना-गया मुख्य मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. अतिक्रमण के कारण चौड़ीकरण के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी. बार-बार नोटिस के बाद भी अतिक्रमणकारी किये गये अतिक्रमण को नहीं हटा रहे थे. इसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से अतिक्रमित ढांचे को गिरा दिया गया. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. कोई भी सरकारी जमीन पर कब्जा करेंगे तो उन्हें नहीं बख्शा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >