मखदुमपुर. टेहटा थाना क्षेत्र के मीरा बिगहा के समीप एनएच-22 पर शनिवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों की पहचान पंडाबिगहा गांव निवासी नंदू दास और अरवल निवासी विजय कुमार के रूप में की गयी है. दोनों को तुरंत सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान नंदू दास की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं विजय कुमार का इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है. टेहटा थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में शामिल बलेनो कार को जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
Jehanabad : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
टेहटा थाना क्षेत्र के मीरा बिगहा के समीप एनएच-22 पर शनिवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी
