Bihar Train Accident: जहानाबाद में बड़ा रेल हादसा टला, अगर इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगती, फिर तो…

Bihar Train Accident: बड़ी खबर बिहार के जहानाबाद से सामने आई है जहां, बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. कड़ौना हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर फंस गया. जिसके बाद किसी तरह ट्रेन के चालक ने सूझबूझ दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

Bihar Train Accident: बिहार के जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आई है जहां, भीषण रेल हादसा होते-होते टल गया. जिले के पटना-गया रेलखंड पर हादसा होते-होते रह गया. बताया जा रहा है कि, इंटरसिटी एक्सप्रेस कड़ौना हॉल्ट के पास पहुंची. इस दौरान सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर अवैध क्रॉसिंग के जरिए पटरी पार कर रहा था. लेकिन, ट्रैक्टर पर अधिक भार होने के कारण वह पटरी में ही बीच में फंस गया. आनन-फानन में ट्रेन के चालक ने इसे देखा और इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिसके बाद सभी ने राहत भरी सांस ली. बड़ा हादसा होने से बच गया. वहीं, घटना की सूचना स्टेशन मास्टर और आरपीएफ को दी गई.

जेसीबी की मदद से ट्रॉली को हटाया

सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर ट्रैक्टर का चालक इंजन लेकर फरार हो गया. वहीं, ट्रैक्टर की ट्रॉली को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिक वजन के कारण उसे हाथ से हटाया नहीं जा सका. लेकिन, बाद में जेसीबी बुलाया गया और ट्रॉली को हटाया गया. खबर की माने तो, करीब 45 मिनट तक इंटरसिटी एक्सप्रेस वहीं पर रूकी रही. तो वहीं, डाउन लाइन पर जा रही ट्रेन संख्या 63245 मेमू पैसेंजर को नदौल के पास नौ मिनट तक रोकना पड़ा. हालांकि, जेसीबी से ट्रैक्टर हटाने के बाद एक बार फिर सुचारू रूप से परिचालन शुरू कर दिया गया.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

इधर, आरपीएफ ने ट्रॉली को जब्त कर लिया है. हालांकि, ट्रैक्टर चालक की पहचान के लिए उस पर अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर छानबीन की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना को लेकर यह भी बात सामने आई है कि, पटना-गया रेल खंड पर 30 से अधिक अवैध क्रॉसिंग हैं, जहां इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. रेलवे प्रशासन की ओर से तो इसे बंद कर दिया जाता है लेकिन, स्थानीय लोग इसे खोल देते हैं, जिसके कारण अनहोनी को लेकर खतरा बना रहता है.

Also Read: Patna News: पटना के तारामंडल में बनेगा एस्ट्रो पार्क, बच्चे मॉडल के जरिए स्पेस और साइंस के बारे में जानेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >