Bihar News: 13 साल की निधी ने फौजी पिता के सपने को दिया पंख, भारोत्तोलन में जिले का नाम किया रोशन

Bihar News: जहानाबाद जिले के खेल भवन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें लखीसराय जिले के बड़हिया निवासी निधि कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल को अपने नाम किया.

Bihar News: कहते हैं कि बेटियां किसी से भी कम नहीं होती हैं. इस बात को लखीसराय जिले के बड़हिया में रहने वाली 13 वर्षीय बेटी ने भी साबित कर कर दिखाया है. दरअसल, जहानाबाद जिले के खेल भवन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर जिला बालिका विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें लखीसराय जिले के बड़हिया निवासी निधी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल को अपने नाम किया.

भारोत्तोलन में जिले का नाम किया रोशन

निधी के पिता सेवानिवृत्ति सेना के जवान हैं इस मौके पर उन्होंने कहा की आज के इस बदलते दौड़ में बेटियां किसी से भी काम नहीं है बेटी की सफलता का यह पहला पायदान है, उनका सपना है कि बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर भारत और बिहार का नाम विश्व भर में रोशन करें. उन्होंने आगे कहा कि वह उनका परिवार और पूरा बड़हिया गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में मौसम के बदलाव से किसान चिंतित, जानें कब तक आसमान में छाया रहेगा बादल
वहीं अपनी इस सफलता को लेकर निधी कुमारी ने बताया कि उनके जन्म पर ही उनके पिता ने एक सपना देखा था जिसे उन्होंने आज यह सिल्वर मेडल को अपने नाम कर अपनी पूर्ण सफलता की ओर पहला कदम बढ़ाया है उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करना है. निधी ने आगे बताया कि अभी उनकी उम्र 13 वर्ष है और आगे लंबा सफर तय करना है. मैं कई और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रिकॉर्ड बनाना चाहती हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >