जहानाबाद में पारिवारिक कलह से बवाल, मारपीट में तीन लोग घायल

Bihar News: जहानाबाद में अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराया गया. दोनों मामलों में पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच में जुट गई है.

Bihar News: (सुनील शर्मा की रिपोर्ट) जहानाबाद के घोसी में आपसी विवाद और पारिवारिक कलह को लेकर हुई दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. दोनों घटनाओं में कुल तीन लोग घायल हो गए . जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल (पीएचसी) घोसी में भर्ती कराया गया. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

नन्दना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट

पहली घटना घोसी थाना क्षेत्र के नन्दना गांव की है. जानकारी के अनुसार देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया. इस घटना में गांव निवासी 60 वर्षीय कौशलेन्द्र शर्मा और 48 वर्षीय सिकन्दर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

घायलों का पीएचसी में इलाज

घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक अस्पताल घोसी ले जाया गया. चिकित्सकों ने बताया कि दोनों को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं. हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

पैसे के विवाद में भतीजे ने चाचा को पीटा

वहीं दूसरी घटना कैरवा गांव की है, जहां रविवार की सुबह पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया. बताया जाता है कि सत्येन्द्र शर्मा अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान उनका भतीजा उनसे पैसे मांगने लगा. पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया.

आरोप है कि गुस्से में भतीजे ने लाठी-डंडे से हमला कर अपने चाचा को गंभीर रूप से घायल कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर घायल को बचाया.

पुलिस जांच में जुटी

घायल सत्येन्द्र शर्मा को इलाज के लिए पीएचसी घोसी में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे नहीं देने पर उनके भतीजे ने पहले गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया.

दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष की ओर से घोसी थाना में लिखित शिकायत दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं से इलाके के लोग भी चिंतित नजर आ रहे हैं.

Also Read:जहानाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >