Good News! बिहार की पहली फिल्म सिटी बनकर तैयार, इस फिल्मी की चल रही शूटिंग

Bihar Film City: बिहार के जहानाबाद में बिहार की पहली फिल्म सिटी बनकर तैयार हो गई है. इस फिल्म सिटी में फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग चल रही है. मुंबईया कलाकारों की टोली इन दिनों इस जिले में भटकती दिख रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Film City: बिहार के विकास को पंख लग गए हैं. जहानाबाद जिले की पहचान कभी नक्सलियों और उनकी गोलियों की आवाज से होती थी, वहां अब लाइट की धमक, कैमरे के शटर की आवज और एक्शन जैसे शब्द सुनने को मिल रहे हैं. मुंबईया कलाकारों की टोली इस जिले में भटकती दिख रही है. राज्य की पहली फिल्म सिटी, हैदर काजमी फिल्म सिटी कलाकारों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह बनकर तैयार है. जहानाबाद में बनी यह फिल्म सिटी अब तक करीब आधा दर्जन से अधिक भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के निर्माण का गवाह भी बन चुकी है. 

इस फिल्म की चल रही है शूटिंग

प्रदेश की राजधानी से महज 50 किलोमीटर दूर बनकर तैयार यह फिल्म सिटी उन फिल्म निर्माताओं को अपनी ओर आकर्षित करती है, जो फिल्म गांव और ग्रामीण परिवेश पर आधारित हो. इनदिनों इस फिल्म सिटी में प्रोडक्शन नंबर 01 फिल्म की शूटिंग चल रही है. शूटिंग पर पहुंचे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अखिलेंद्र मिश्रा ने बताया कि बिहार की बदली फिजा मुंबईया कलाकारों को अपनी ओर आकर्षित करने लगी है. 

करोड़ों की अनुदान योजना से मिलेगा बढ़ावा

बिहार सरकार ने फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए भारत में सबसे ज्यादा 2 से 4 करोड़ रुपये तक का अनुदान देने की घोषणा की है. सरकार के अनुसार, यदि कोई फिल्म 75% बिहार में शूट होती है, तो उसे इस अनुदान का लाभ मिलेगा. इसके अलावा, टीवी धारावाहिकों को भी 1 करोड़ रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी. राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “इस नीति का उद्देश्य न केवल फिल्म निर्माताओं को बिहार लाना है, बल्कि स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और लेखकों को भी बड़ा मंच देना है.”

राजगीर में 200 एकड़ में बन रही फिल्म सिटी

राजगीर में 200 एकड़ जमीन पर एक अत्याधुनिक फिल्म सिटी के निर्माण की योजना बनाई गई है. जिसमें 200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. फिल्म सिटी में स्टूडियो, पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएं, शूटिंग सेट, प्रशिक्षण केंद्र और हाई-टेक एडिटिंग लैब्स भी मौजूद होंगे. यह फिल्म सिटी न केवल बॉलीवुड बल्कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं को भी आकर्षित करेगी.

ALSO READ: “कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा!” चिराग पासवान ने प्रॉपर्टी विवाद पर चाचा पशुपति पारस को सुनाई खरी खोटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >