मोदनगंज बना जहानाबाद का नंबर-1 अंचल, विकास रैंकिंग में रतनी फरीदपुर तीसरे स्थान पर खिसका, जानिए क्या है रिपोर्ट?

Bihar Development Report : बिहार सरकार की मई 2026 की विकास रिपोर्ट में जहानाबाद का मोदनगंज अंचल जिले में पहले और राज्य में 105वें स्थान पर रहा. घोसी दूसरे जबकि पहले स्थान पर रहने वाला रतनी फरीदपुर अंचल इस बार तीसरे स्थान पर खिसक गया. रैंकिंग प्रशासनिक कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के आधार पर जारी की गई है.

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Bihar Development Report : बिहार सरकार की ओर से जारी मई माह की विकास रिपोर्ट में जहानाबाद जिले के मोदनगंज अंचल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया है. राज्य के 537 अंचलों के मूल्यांकन में मोदनगंज को पूरे बिहार में 105वीं रैंक प्राप्त हुई है.

घोसी दूसरे, रतनी फरीदपुर तीसरे स्थान पर

जारी रैंकिंग के अनुसार घोसी अंचल को राज्य स्तर पर 109वीं रैंक मिली है, जिसके साथ वह जिले में दूसरे स्थान पर रहा. वहीं रतनी फरीदपुर अंचल तीसरे स्थान पर खिसक गया है. उसे इस बार पूरे बिहार में 111वीं रैंक प्राप्त हुई है.

प्रशासनिक कार्यों के आधार पर तैयार हुई रैंकिंग

रैंकिंग विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के आधार पर तैयार की गई है. इसमें म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, भूमि मापी, आधार सीडिंग, ऑनलाइन सीपीजी, अभियान बसेरा, सरकारी भूमि की एंट्री एवं सत्यापन सहित अन्य सेवाओं के निष्पादन और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे को प्रमुख आधार बनाया गया.

रतनी फरीदपुर की रैंकिंग में आई गिरावट

इससे पहले जारी विकास रिपोर्ट में रतनी फरीदपुर अंचल जिले में पहले स्थान पर था और पूरे बिहार में 63वीं रैंक हासिल की थी. इस बार उसकी रैंकिंग में गिरावट आई है और वह जिले में पहले से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. वहीं राज्य स्तर पर उसकी रैंक 63वें स्थान से गिरकर 111वें स्थान पर पहुंच गई है.

बेहतर कार्य निष्पादन से मोदनगंज अव्वल

प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी और समयबद्ध निष्पादन के कारण मोदनगंज अंचल ने इस बार जिले में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया है.

इसे भी पढ़ें : किसान पिता के संघर्षों का परिणाम, बेटा SDO बन पहली बार पहुंचा घर, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >