बिहार बंद के बीच सड़क पर उतरे जहानाबाद SP, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद के दौरान जहानाबाद एसपी ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए.

Jehanabad News : नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आहूत बिहार बंद के दौरान जहानाबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही. शनिवार सुबह से ही पुलिस अधीक्षक किरण कुमार शहर की सड़कों पर उतरे और विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

चौक-चौराहों पर पहुंचकर एसपी ने किया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर वहां तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, गश्त और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों की समीक्षा की.

पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने, आम लोगों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा किसी भी परिस्थिति से कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से निपटने के निर्देश दिए. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया.

जिलेभर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बिहार बंद के दौरान शांति और जन-सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई. सुरक्षा गियर से लैस पुलिस बल प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त करती रही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

शांति बनाए रखने के लिए पुलिस रही मुस्तैद

जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से पूरे जिले में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई और हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >