जमीन विवाद में भैंसुर ने भावज को मारपीट कर किया जख्मी

कल्पा थाना क्षेत्र के शिवबिगहा में जमीन विवाद को लेकर भैंसुर ने भावज को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में छोटे भाई सबल कुमार की पत्नी गीता कुमारी ने अपने ही जेठ-जेठानी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है.

जहानाबाद. कल्पा थाना क्षेत्र के शिवबिगहा में जमीन विवाद को लेकर भैंसुर ने भावज को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में छोटे भाई सबल कुमार की पत्नी गीता कुमारी ने अपने ही जेठ-जेठानी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 17 अगस्त की रात जब वह घर में अकेली थी. इसी क्रम में एकाएक भैंसूर उपेंद्र यादव एवं उनकी पत्नी रूबी देवी मेरे कमरे का दरवाजा में धक्का देकर रूम में प्रवेश कर गये और दोनों मिलकर मारपीट करने लगे. शिकायतकर्ता का आरोप है कि भैंसूर शराब के नशे में थे जो मुझे बाल पकड़ कर बेरहमी से पीटा. हल्ला-गुल्ला करने पर गांव के अगल-बगल के लोग जुटे तो मुझे बचाया. इस क्रम में आरोपितों ने मेरे गले से सोने का चेन एवं मंगलसूत्र छीन लिया. घायल अवस्था में मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना के पीछे 14 कट्ठा जमीन को लेकर बंटवारा विवाद बताया जाता है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >