ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बाबा सिद्धनाथ धाम में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Baba Siddhnath Temple Jehanabad : जहानाबाद के मखदुमपुर स्थित वाणावर पहाड़ पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. मंदिर प्रशासन ने अर्घा सिस्टम की व्यवस्था की, जबकि सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन पूरे समय तैनात रहे.

जहानाबाद (मखदुमपुर) से रमेश कुमार की रिपोर्ट
Baba Siddhnath Temple Jehanabad : ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. दोपहर करीब दो बजे तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की.

प्राकृतिक जलस्रोतों में स्नान कर पहुंचे श्रद्धालु

श्रद्धालु हथियाबोर, पाताल गंगा और बावन सीढ़िया क्षेत्र के प्राकृतिक जलस्रोतों में स्नान करने के बाद कठिन पहाड़ी मार्ग तय कर बाबा सिद्धनाथ मंदिर पहुंचे. पूरे दिन वाणावर पहाड़ ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से भक्तिमय बना रहा.

भीड़ प्रबंधन के लिए अर्घा सिस्टम और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह में अर्घा सिस्टम की व्यवस्था की, जिससे जलाभिषेक व्यवस्थित ढंग से कराया जा सका. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्यटन थाना वाणावर की पुलिस टीम और पुलिस बल के जवान मंदिर परिसर तथा पहाड़ी मार्ग पर तैनात रहे. प्रशासन ने पूरे दिन भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी.

हर वर्ष बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु

मंदिर के प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह और पुजारी छोटू पांडेय ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा सिद्धनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. इस वर्ष भी सुबह से ही भारी भीड़ रही और दोपहर तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. उन्होंने बताया कि मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे दर्शन और पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई.

इसे भी पढ़ें : आरा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA का प्रदर्शन, पेपर लीक के विरोध में रखा सामूहिक उपवास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >