शहर के राजाबाजार में सड़क पर ही ऑटो चालक कर रहे पार्क

शहर के राजाबाजार में नगर परिषद द्वारा टेंपो के पार्किंग के लिए पार्किंग का निर्माण लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया.

जहानाबाद सदर. शहर के राजाबाजार में नगर परिषद द्वारा टेंपो के पार्किंग के लिए पार्किंग का निर्माण लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया, इसके बावजूद भी पार्किंग में एक टेंपो चालक टेंपो को पार्किंग नहीं कर पा रहे हैं. टेंपो स्टैंड शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. ज्ञात हो कि नगर परिषद द्वारा राजा बाजार में बाजार समिति मोड़ पर संकट मोचन मंदिर के पश्चिम साइड में टेंपो स्टैंड का निर्माण कराया गया है. सड़क चार्ट में ही स्टील से घेराबंदी कर टेंपो स्टैंड का निर्माण कराया गया था तथा सब भी टेंपो चालकों को पार्किंग में ही टेंपो को पार्किंग करने का निर्देश भी दिया गया था लेकिन टेंपो स्टैंड बने हुए तीन महीना से अधिक समय बीत गया है, एक भी टेंपो चालक द्वारा स्टैंड में टेंपो के पार्किंग नहीं की जा रही है.

सड़क पर की जा रही है पार्किंग राजाबाजार में बाजार समिति मोड़ के समीप टेंपो स्टैंड बन जाने के बावजूद अभी भी टेंपो चालक सड़क पर ही पार्किंग करते रहते हैं. रेलवे अंडरपास से पश्चिम साइड में यहां- वहां टेंपो चालक रोड चार्ट एवं सड़क पर ही टेंपो को पार्किंग कर रहे हैं. यही नहीं यात्रियों को बैठने के लिए सड़क पर ऑटो लगाकर सवारी को बैठे रहते हैं जिसकी वजह से जाम भी लग जाता है. टेंपो चालकों द्वारा की जा रही अवैध पार्किंग का खामियाजा पैदल चलने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है. रेलवे अंडरपास से पश्चिम साइड में यहां वहां टेंपो चालक बेहतर करीब ढंग से टेंपो को पार्किंग कर सवारी को बैठे रहते हैं जिसकी वजह से लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. मजबूरी में लोग रोड के दक्षिण साइड में बने हुए नाला के ढक्कन के सहारे आते जाते हैं. टेंपो चालकों द्वारा की जा रही अवैध पार्किंग के कारण स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी होती है. कई ऐसे किराना दुकानदार है जिनके आगे टेंपो चालक पार्किंग किए रहते हैं जिसकी वजह से दुकानदार के यहां ग्राहक आने से भड़क जाते हैं. टेंपो चला को द्वारा की जा रही अवैध पार्किंग से स्थानीय दुकानदारों में भी नाराजगी व्याप्त है.

क्या कहते हैं अधिकारी

राजाबाजार में टेंपो स्टैंड का निर्माण कर दिया गया है. इसके बावजूद भी टेंपो चालक रोड पर ही पार्किंग कर रहे हैं तो इसके खिलाफ अभियान चलाया जायेगा, जो भी अवैध पार्किंग में पकड़े जायेंगे, उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. दीनानाथ सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >