अरवल के राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मना स्थापना दिवस, मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित

Arwal News: अरवल के राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और मेधावी छात्राएं सम्मानित हुईं.

Arwal News: अरवल के राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय में 7 अगस्त को स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कल्याण पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दास ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में रंग भर दिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.

दीप प्रज्वलित कर समारोह का किया गया शुभारंभ

स्थानीय राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय, अरवल में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला कल्याण पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दास रहे. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. समारोह में एसडीबीईओ प्रिया कुमारी, नियोजन पदाधिकारी भावना एवं सहायक कोषागार पदाधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे.

विद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण

स्थापना दिवस समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दास एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया.

छात्राओं ने नृत्य, भाषण और नाटक की दी प्रस्तुति

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा. छात्राओं ने तबला एवं हारमोनियम की मधुर संगत के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया. इसके बाद छात्राओं ने नृत्य, भाषण एवं नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. इन प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा. विद्यालय के शिक्षकों ने भी तबला एवं हारमोनियम पर भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया.

डीपीओ ने छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ने के लिए किया प्रेरित

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला कल्याण पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दास ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास की कुंजी है. कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया.

शिक्षकों और कर्मियों ने आयोजन को सफल बनाने में दिया योगदान

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विद्यालय की सहायक अध्यापिका ज्योति बाला ने किया. प्रभारी प्रधानाध्यापक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक अध्यापक अनुज कुमार, श्री राधेश्याम शुक्ल, श्रीमती उर्वशी गुप्ता, राजनीतिश कुमार, पिन्टू लाल पंकज, ब्रजेश कुमार, रविशेख कुमार, अनन्त कुमार, शैलेन्द्र कुमार एवं संगीत शिक्षक नरेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Also Read: भूमि विवाद से लेकर तीन साल से वेतन भुगतान नहीं होने का मामला पहुंचा, कई शिकायतों का हुआ निष्पादन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishikant kumr

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >