जहानाबाद नगर. शिक्षा विभाग में कार्यरत दिव्यांग सरकारी सेवकों को परिवहन भत्ता देने की स्वीकृति प्रदान की गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार जिले में पदस्थापित दिव्यांग शिक्षकों ने संकल्प में निहित प्रावधानों के तहत परिवहन भत्ता स्वीकृत किये जाने के लिए आवेदन दिया था. वित्त विभाग के प्रावधानों के आलोक में आवेदन की जांच के बाद पात्र दिव्यांग सरकारी सेवकों को देय परिवहन भत्ता की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. परिवहन भत्ता की स्वीकृति पाने वाले शिक्षकों में अभिषेक कुमार (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर, मखदुमपुर), रंजीत कुमार (विद्यालय अध्यापक, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजारटाली), निशात अख्तर (विद्यालय अध्यापक, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमैन), श्याम बाबू (विद्यालय अध्यापक, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सैदाबाद, काको), आलोक कुमार (विद्यालय अध्यापक, उत्क्रमित शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
