Jehanabad : बगाही में असामाजिक तत्वों ने धान के पंुज में लगायी आग

बगाही गांव में असामाजिक तत्वों ने धान के पुंज में आग लगा दी जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

रतनी.

बगाही गांव में असामाजिक तत्वों ने धान के पुंज में आग लगा दी जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी मोहन सिंह रामजी शर्मा और लल्लन शर्मा के धान के पिंज में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिससे लगभग 10 बीघा धान का पिंज जलकर राख हो गया. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते धान के पुंज धू-धू कर जलने लगी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी.ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना में किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में नष्ट हो गई. पीड़ित किसानों ने बताया कि धान की फसल बेचकर परिवार का भरण-पोषण और आने वाले समय की जरूरतें पूरी करने की योजना थी, लेकिन आगजनी की इस घटना ने उन्हें गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि यह आग प्राकृतिक नहीं बल्कि जानबूझकर लगाई गई प्रतीत होती है. पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उचित मुआवजा देने की मांग की है. इधर घटना की सूचना पाकर पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार ने पीड़ित किसानों से मुलाकात कर जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >