Jehanabad : लोदीपुर में असामाजिक तत्वों ने धान के पुंज में लगायी आग

ाहोबिहा पंचायत के लोदीपुर गांव में गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक किसान के खलिहान में आग लगा दी, जिससे खलिहान में रखे धान के पुंज जलकर राख हो गये.

घोसी. साहोबिहा पंचायत के लोदीपुर गांव में गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक किसान के खलिहान में आग लगा दी, जिससे खलिहान में रखे धान के पुंज जलकर राख हो गये. ग्रामीणों के अनुसार, भखरा गांव निवासी रविन्द्र शर्मा के खेत में लोदीपुर गांव के किसान विंदा विंद खेत-बटाई पर धान की रोपाई की थी. धान की फसल काटकर भखरा गांव स्थित खलिहान में पुंज के रूप में रखा गया था. गुरुवार की रात आग लगने के कारण धान का पुंज जलकर राख हो गया. रात्रि में भारी कुहासा होने के कारण किसी को आग का पता नहीं चला. शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकले व्यक्ति ने आग देखी और लोगों को सूचित किया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे और घोसी थाना के अग्निशामक विभाग को सूचना दी. अग्निशामक विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक खलिहान में रखे धान के पुंज जलकर राख हो चुके थे. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, आग लगने से करीब एक लाख रुपये मूल्य की धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >