jahanabad News : सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, गयी जान

बुधवार की देर शाम नेर गांव के समीप सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को अनियंत्रित वाहन ने कुचल दिया, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये.

मखदुमपुर. बुधवार की देर शाम नेर गांव के समीप सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को अनियंत्रित वाहन ने कुचल दिया, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं ग्रामीण एवं पुलिस के सहयोग से बुजुर्ग को रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक नेर गांव निवासी राम नंदन चौहान ( 70 वर्ष) बताये जा रहे हैं, जो गांव में सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज कराने रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया, जिन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया. घटनास्थल पर मखदुमपुर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >