Jehanabad : करेंट की चपेट में आने से वृद्ध झुलसा

शकुराबाद बाजार निवासी श्याम पंडित करेंट की चपेट में आने से झुलस गया. मालूम हो कि गोरख साव के मकान में गया हुआ

रतनी. शकुराबाद बाजार निवासी श्याम पंडित करेंट की चपेट में आने से झुलस गया. मालूम हो कि गोरख साव के मकान में गया हुआ विजली का तार टूट कर गिरा हुआ था जिसमें 440 करेंट प्रवाहित हो रही थी. श्याम पंडित को लोगों ने तार को मोड कर रखने को कहा. जैसे ही श्याम जी पंडित तार को पकड़ कर लपेटना शुरू किया, वैसे ही करेंट की चपेट में आ गया और झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने गिरा देख उसे तार से अलग किया और उसे इलाज के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालात को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि परिजनों ने रेफर करने से डॉक्टर को रोक दिया और इलाज करने को आग्रह करने लगे ड्यूटी पर तैनात डॉ संजीव कुमार ने गंभीर रूप से झुलसा मरीज को इलाज शुरू किया, जहां इलाज बाद मरीज को हालत ठीक देख घर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >