Jehanabad : टॉप-10 में शामिल 5000 का इनामी अपराधी अजीत बिंद गिरफ्तार, जेल

पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और 5000 के इनामी अपराधी अजीत बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

घोसी

. पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और 5000 के इनामी अपराधी अजीत बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अजीत की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि वह पिछले लगभग दस वर्षों से फरार चल रहा था और लगातार कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था. प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी अजीत घोसी थाना क्षेत्र के कोरमा गांव का निवासी है. उसके खिलाफ हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में तीन अलग-अलग केस दर्ज थे. ये मामले घोसी थाना कांड संख्या 298/21, 919/16 और 320/16 के तहत दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक इन सभी मामलों की प्रकृति बेहद संगीन है और अजीत लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता आ रहा था. घोसी के एसडीपीओ संजीव कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान उक्त गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अजीत विंद जिले के टॉप अपराधियों की सूची में शामिल था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी, उस पर 5000 का इनाम भी घोषित किया गया था, ताकि उसके बारे में सूचना देने वालों को प्रोत्साहित किया जा सके. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. एसडीपीओ ने बताया कि उक्त अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी. लंबे समय से फरार रहने के कारण वह पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ था. उसकी गिरफ्तारी से अन्य फरार अपराधियों में भी डर का माहौल बनेगा और वे आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर हो सकते हैं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आगे की जांच भी जारी है, ताकि उसके आपराधिक नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके. स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है. उनका कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में इस अपराधी का भय बना हुआ था, लेकिन अब उसकी गिरफ्तारी से राहत महसूस हो रही है. पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए आगे भी ऐसे ही सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >