जहानाबाद: शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार को अंतिम श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

Jahanabad News: असम के जोरहाट एयरबेस में एएन-32 विमान दुर्घटना में शुभम कुमार समेत पांच शहीद हो गए. हादसे में शहीद शुभम के अंतिम दर्शन के लिए लोग काफी देर तक जुटे रहे.

घोसी (जहानाबाद) से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
Jahanabad News: हुलासगंज प्रखंड के बनवरिया गांव निवासी भारतीय वायुसेना के वीर सपूत फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के पार्थिव शरीर के घोसी से गुजरने के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिला.

असम के जोरहाट एयरबेस में एएन-32 विमान दुर्घटना में शहीद हुए शुभम कुमार के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ सड़क किनारे घंटों इंतजार करती रही. जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर घोसी पहुंचा, लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

अंतिम दर्शन के लिए बेताख दिखे लोग

सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा खड़े होकर अपने वीर सपूत की एक झलक पाने को बेताब दिखे. कई लोगों के हाथों में तिरंगा था, जबकि कुछ लोग भारत माता की जय और शहीद शुभम कुमार अमर रहें के नारे लगा रहे थे. माहौल पूरी तरह देशभक्ति और भावनाओं से ओत-प्रोत था.

लोगों ने कहा- शुभम के शौर्य व समर्पण को नहीं भूल सकते

ग्रामीणों ने कहा कि शुभम कुमार ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिस पर पूरे क्षेत्र को गर्व है. उनके शौर्य और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. पार्थिव शरीर के गुजरने के दौरान लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. शहीद के सम्मान में पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व का माहौल देखा गया.

Also Read: असम विमान हादसे में बिहार के दो लाल शहीद, वीडियो कॉल के दो घंटे बाद ही आ गई मौत की खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >