Jehanabad : दीवार तोड़ने के विवाद में गाली-गलौज करने का लगाया आरोप

नगर थाना क्षेत्र के झरी साव लेन में दीवार तोड़ने के विवाद में गाली- गलौज करने का आरोप लगाया है. साथ ही पूर्व में मारपीट करने की शिकायत की है.

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के झरी साव लेन में दीवार तोड़ने के विवाद में गाली- गलौज करने का आरोप लगाया है. साथ ही पूर्व में मारपीट करने की शिकायत की है. घटना को लेकर राकेश कुमार ने नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि हमारा पड़ोसी कुंदन कुमार 25 अप्रैल को घर से सटे दीवार तोड़कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने का प्रयास किया. शिकायतकर्ता ने आशंका व्यक्त किया है कि रात्रि के समय में ऐसा किया गया है. सूचक का आरोप है कि पूर्व में भी विरोधी पक्ष के लोगों ने मारपीट किया था.

घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया था, बावजूद विरोधी पक्ष के लोगों ने दीवार काटकर असुरक्षित कर दिया है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व में भी विरोधी पक्ष के परिवार की महिला सदस्यों द्वारा जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए भी गाली- गलौज किया गया है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >