जहानाबाद में हत्या के प्रयास और चोरी के मामलों में पुलिस का एक्शन, चार आरोपित गिरफ्तार

जहानाबाद जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. हत्या के प्रयास और चोरी के मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

जहानाबाद जिले की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हत्या के प्रयास और चोरी समेत विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. कल्पा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे ककरिया मठिया निवासी रंजन यादव को गिरफ्तार किया है. रंजन यादव, सत्येंद्र यादव का पुत्र बताया जाता है. पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

ओकरी थाना पुलिस ने भी की बड़ी कार्रवाई

ओकरी थाना पुलिस ने भी हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे बरछीबिगहा निवासी सुरेंद्र प्रसाद उर्फ सोनू प्रसाद को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपित मुंद्रिका प्रसाद का पुत्र है और लंबे समय से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है.

चोरी के मामले में दो अभियुक्त दबोचे गए

काको थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हुलासगंज थाना क्षेत्र के कंदौल निवासी संतोष पांडेय और घोसी थाना क्षेत्र के देहुनी निवासी रिंटू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है. फरार आरोपितों की धरपकड़ के साथ-साथ विभिन्न मामलों में शामिल अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >