बिहार में डेढ़ साल की मासूम को बस ने कुचला, बेटी को बचाने दौड़े पिता भी हुए तेज रफ्तार के शिकार

Accident News: जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला. एक बेकाबू बस ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बच्ची को बचाने दौड़े पिता को भी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी.

Accident News: बिहार के जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. नदियाव गांव स्थित एनएच-32 पर एक बेकाबू बस ने डेढ़ साल की मासूम प्रियांशु कुमारी को रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में बच्ची के पिता सतीश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

कैसे हुआ हादसा?

बताया जाता है कि मासूम प्रियांशु अपने घर के बाहर खेल रही थी. खेल-खेल में वह अचानक सड़क पर चली गई, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी. बच्ची को बचाने के लिए पिता सतीश कुमार दौड़े, लेकिन इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें भी टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्थानीय लोगों ने घायल पिता और बच्ची को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल सतीश कुमार की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया.

तेज रफ्तार बनी काल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग है. आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन और वाहन चालक कोई सबक नहीं ले रहे हैं. इस हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और वे सड़क पर स्पीड कंट्रोल व सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल बस और स्कॉर्पियो का पता लगाया जा रहा है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >