जहानाबाद में सोलर रूफटॉप की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, डीएम ने वेंडरों को दिया काम में तेजी का निर्देश

जहानाबाद डीएम ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। वेंडरों को इंस्टॉलेशन में तेजी लाने और बैंक ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

jehanabad News : (जहानाबाद ) प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले में प्रभावी तरीके से लागू करने और सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की गति बढ़ाने को लेकर डीएम छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में सोलर वेंडरों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में वेंडरवार सोलर इंस्टॉलेशन की प्रगति की समीक्षा की गई और धीमी गति से काम करने वाले वेंडरों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

लंबित आवेदनों पर प्राथमिकता से करें कार्रवाई

डीएम ने लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए. सभी संबंधित पदाधिकारियों और वेंडरों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से काम करने को कहा गया.

सोलर पैनल और इन्वर्टर के स्टॉक की होगी जांच

सभी कनीय विद्युत अभियंताओं को संबंधित सोलर वेंडरों के स्टोर का निरीक्षण कर सोलर पैनल, इन्वर्टर और अन्य आवश्यक सामग्री के स्टॉक का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि सामग्री की कमी के कारण इंस्टॉलेशन का काम प्रभावित नहीं होना चाहिए.

लापरवाही करने वाले वेंडरों को नहीं मिलेगी प्राथमिकता

बैठक में निर्देश दिया गया कि अनुपस्थित रहने और काम में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाने वाले वेंडरों को नए आवेदनों के चयन में प्राथमिकता नहीं दी जाए. वहीं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाले वेंडरों को अधिक आवेदन उपलब्ध कराने के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने को कहा गया.

सोलर प्लांट के लिए बैंक ऋण में देरी दूर करने का निर्देश

डीएम ने योजना के तहत बैंक ऋण से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की. उन्होंने संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर ऋण स्वीकृति में लगने वाले समय को कम करने का निर्देश दिया, ताकि इच्छुक उपभोक्ताओं को सोलर संयंत्र लगवाने में अनावश्यक परेशानी न हो.

डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. बैठक में उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता विद्युत, सभी कनीय विद्युत अभियंता और सोलर वेंडर मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >