Jehanabad : अभाष बने भारत सरकार के युवा आइकॉन

जिले के नवाचार के क्षेत्र में ख्यातिलब्ध युवा अभाष कुमार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा मामले विभाग द्वारा भारत सरकार का युवा आइकॉन चुना गया है.

जहानाबाद नगर.

जिले के नवाचार के क्षेत्र में ख्यातिलब्ध युवा अभाष कुमार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा मामले विभाग द्वारा भारत सरकार का युवा आइकॉन चुना गया है. यह चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना विकसित भारत 2047 के अंतर्गत किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से जोड़ना है. अभाष ने सामाजिक नवाचार, डिजिटल साक्षरता, शिक्षा जागरूकता, ग्रामीण विकास और युवाओं के संगठित प्रयासों के माध्यम से समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया है. उनकी पहल ने न केवल स्थानीय स्तर पर युवाओं को प्रेरित किया है, बल्कि राष्ट्रीय मंच पर भी उन्हें एक सशक्त और जिम्मेदार युवा नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है. इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभाष कुमार ने कहा कि युवा ही भारत के भविष्य की असली शक्ति है. प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है. मैं अपने प्रयासों से इस दिशा में सकारात्मक योगदान देने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा. मंत्रालय ने उनके नेतृत्व, समर्पण और युवाओं को प्रेरित करने वाले कार्यों को देखते हुए उन्हें युवा आइकॉन के रूप में मान्यता प्रदान की है. स्थानीय स्तर पर भी इस सम्मान को लेकर अपार हर्ष और गर्व का वातावरण है. जिले के युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों ने अभाष को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >