Jehanabad : ट्रेन से गिर युवक हुआ घायल, रेफर

पटना-गया रेलखंड के नादौल स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया.

जहानाबाद नगर.

पटना-गया रेलखंड के नादौल स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायल युवक अरवल जिले के किंजर का रहने वाले धर्मेंद्र सिंह का पुत्र मनीष कुमार 24 वर्ष है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक पटना जाने के लिए जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन पर सवार हुआ था. वह अपने निजी कार्य से पटना जा रहा था. ट्रेन जैसे ही नदौल स्टेशन के समीप पहुंची, वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि पी जी रेलखंड के ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. छठ पर्व के बाद से ही प्रदेश से आए लोग वापस लौटने लगे हैं जिसके कारण ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है. भीड़ के कारण ही वह गेट के पास खड़ा था. इसी दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये तथा उसे विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >