Jehanabad : एनएच 22 पर सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर उमता-धरनई थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के निकट गुरुवार की रात बाइक की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है.

जहानाबाद.

पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर उमता-धरनई थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के निकट गुरुवार की रात बाइक की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, गया जिले के गोदावरी कुम्हार टोली निवासी अमन कुमार अपनी बाइक से जहानाबाद से घर गया लौट रहा था. इसी दौरान ओवरब्रिज के पास रोड पार कर रहे काफरपुर निवासी अधेड़ अमरेश प्रसाद (49 वर्ष) को उसकी बाइक ने टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद राहगीरों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल और फिर जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमरेश प्रसाद को मृत घोषित किया. बाइक सवार अमन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है. उमता-धरनई थाना के प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मृतक की लाश का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन देने के बाद पुलिस द्वारा संबंधित मामला दर्ज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >