Jehanabad : रतनी के सलारपुर गांव में सर्पदंश से किशोर की मौत

शकुराबाद थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में एक किशोर की मौत सर्पदंश से हो गयी. मृतक सुजीत कुमार का पुत्र अमन कुमार (13 वर्ष) बताया जाता है.

रतनी

. शकुराबाद थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में एक किशोर की मौत सर्पदंश से हो गयी. मृतक सुजीत कुमार का पुत्र अमन कुमार (13 वर्ष) बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त किशोर अपने घर में सोया हुआ था तभी सोए अवस्था में विषैला सांप ने उसे डस लिया. इसके बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद ले गये, जहां चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. हालांकि पीएमसीएच में पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मौत की सूचना जैसे ही घर वालों को मिली घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर हाल-बेहाल ल हो रहा था. इधर घटना की सूचना पाकर शकुराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद ले गए जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >