Jehanabad : सुरक्षा और दुर्घटना रोकथाम के लिए समन्वय समिति की गयी गठित

डीएम अलंकृता पांडेय व एसपी विनीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में जिले की शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी.

जहानाबाद नगर.

डीएम अलंकृता पांडेय व एसपी विनीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में जिले की शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान डीएम एवं एसपी ने सभी शांति समिति सदस्यों एवं जिलेवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं. बैठक में डीएम ने शांति समिति, दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से अपील की कि जिन लोगों ने पूजा पंडाल के लिए अनुज्ञप्ति आवेदन दिया है, वे अपने पंडाल के दस-दस कार्यकर्ताओं के नाम और आधार संख्या उपलब्ध कराएं, ताकि अनुज्ञप्ति निर्गत की जा सके. इसके साथ ही प्रत्येक पंडाल के लिए एक सदस्य को नोडल पूजा पंडाल, नोडल पूजा समिति के रूप में नामित करने एवं उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके. सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम के लिए एक समन्वय समिति गठित की गयी है, जिसमें कार्यपालक अभियंता (नगर परिषद), कार्यपालक अभियंता (भवन एवं विद्युत), एवं जिला अग्निशामक पदाधिकारी शामिल हैं. बैठक में यह भी आश्वस्त किया गया कि सभी पंडालों में प्रकाश, साफ-सफाई और सड़क मरम्मति की समुचित व्यवस्था की जा रही है. रेलवे अंडरपास और राजा बाजार सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पानी की निकासी की नियमित व्यवस्था की जायेगी. ठाकुरबाड़ी में केवल दो झूलों को अनुज्ञप्ति दी गई है, जिनमें प्रत्येक में 10 बच्चों से अधिक क्षमता नहीं होगी. किसी अन्य स्थान पर झूला पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि दशहरा के अगले दिन मूर्ति विसर्जन सुनिश्चित किया जाए. इसके अतिरिक्त, सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं, लाइटों की मरम्मत और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त लाइटिंग की जा रही हैं. महत्वपूर्ण स्थलों के लिए मेडिकल टीम और चलंत शौचालय की व्यवस्था की गई है. सफाई कर्मियों को तीन-तीन शिफ्ट में नियुक्त करने का निर्देश दिया गया. एसपी ने सभी पूजा समितियों को स्पष्ट किया कि कहीं भी डीजे अनुज्ञप्ति नहीं दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >