Jehanabad : बदलू बिगहा में युवक की हत्या के मामले में केस दर्ज

रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के बदलू बिगहा गांव निवासी अंजय कुमार उर्फ अरुण कुमार के हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के बदलू बिगहा गांव निवासी अंजय कुमार उर्फ अरुण कुमार के हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मृतक के भाई राजेश कुमार के बयान पर गांव के ही दिनेश सिंह सहित आठ लोगों के विरुद्ध अपहरण कर साजिश के तहत हत्या कर शव को बधार में फेंक देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरे भाई से उपरोक्त लोगों का पराली जलाने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद मेरा भाई जब घर से बाहर निकला तो फिर दोबारा घर नहीं पहुंचा. हमलोग खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला और गायब होने के 2 दिन बाद उसका शव बधार में फेंका हुआ मिला. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में घटना के बाद गांव से दिनेश सिंह को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया था जिसे पूछताछ के बाद प्राथमिकी में इनका भी नाम रहने के कारण इस मामले में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

कनौदी व मलहचक मोड़ से दो बाइक चोरी

जहानाबाद. घोसी थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर के रहने वाले सुधीर कुमार ने कड़ौना थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने बताया है कि बीते दिन वह अपने डेरा के समीप बाइक को खड़ा किया था और रात्रि में सभी परिवार सोने चले गए. सुबह उठा तो देखा कि बाइक गायब है. आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कुछ भी पता नहीं चल पाया. इधर नगर थाना क्षेत्र के मलहचक इलाके से एक बाइक की चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. किंजर के समीप बालाबिगहा के रहने वाले उपेंद्र कुमार ने नगर थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत में कहा है कि वह निजी प्रतिष्ठान में गार्ड का काम करते हैं. बीते दिन बाइक से सामान लेकर गया था और सड़क किनारे एक निजी व्यावसायिक प्रतिष्ठान के समीप बाइक खड़ी कर छत के ऊपर चला गया. सामान देकर लौटा तो देखा कि बाइक गायब है. आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कुछ भी अता-पता नहीं चल पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >