पछुआ हवा से सूख रहे लोगों के हलक

चिलचिलाती धूप के कारण घर से निकलना हुआ मुश्किल जहानाबाद : प्रचंड गरमी व जारी तेज पछुआ हवा से जिलावासियों का सड‍़क पर चलना मुश्किल हो गया है. पछुआ हवा व मौसम के तल्ख तेवर की वजह से घरों से निकलने पर लोगों के हलक सूखने लगते हैं. शनिवार को मौसम का तापमान 42 डिग्री […]

चिलचिलाती धूप के कारण घर से निकलना हुआ मुश्किल

जहानाबाद : प्रचंड गरमी व जारी तेज पछुआ हवा से जिलावासियों का सड‍़क पर चलना मुश्किल हो गया है. पछुआ हवा व मौसम के तल्ख तेवर की वजह से घरों से निकलने पर लोगों के हलक सूखने लगते हैं. शनिवार को मौसम का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. धूप में पैदल चलने पर राहगीर पसीने से लथपथ हो जा रहे हैं. शनिवार को पसीने से लथपथ लोग शरीर को आराम देने के लिए पेड़ की छांव तलाशते दिखे. चिलचिलाती धूप के कारण आम लोगों को घरों से निकलना मुश्किल प्रतीत हो रहा था. 10 बजे के बाद घर से निकलने वाले लोग चेहरे पर गमछा बांध घर से बाहर निकल रहे थे.
आसमान से बरस रही गरमी के कारण खासकर बूढ़े-बच्चे काफी परेशान दिखे. ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज कराने आये लोग डाॅक्टर के पास पंखा झल गरमी का सामना कर रहे थे. चेहरा झुलसाने वाली लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग रूमाल भींगा गरम हवा का सामना करते दिखे. अधिक गरमी रहने के कारण दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ऑफिस कार्यालय में गरमी की वजह से लोगों की संख्या कम दिख रही है.
घरों में निचले तल्ला वाले लोगों को गरमी का आभास कुछ कम हो रहा है. लेकिन मकान के ऊपरी तल्ले में निवास करने वाले लोग काफी बेचैन हैं. आर्थिक रूप से संपन्न लोग एसी,कूलर का सहारा ले शरीर को ठंडक पहुंचा रहे हैं, लेकिन जिनके घरों में एसी ,कूलर की व्यवस्था नहीं है, वे गरमी से बेचैन दिख रहे हैं. लू के कारण सड़क पर वाहनों का परिचालन भी कम हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >