गांधी मैदान में आज लोगों को गुदगुदायेंगे हास्य कवि

हंसी की फुहार व व्यंग्य पर लोट-पोट होंगे श्रोता प्रभात खबर के बैनर तले हो रहा कवि सम्मेलन गांधी मैदान में शाम 06 बजे होगा कार्यक्रम का शुभारंभ जहानाबाद : प्रभात खबर की ओर से गुरुवार को गांधी मैदान में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शहर […]

हंसी की फुहार व व्यंग्य पर लोट-पोट होंगे श्रोता

प्रभात खबर के बैनर तले हो रहा कवि सम्मेलन
गांधी मैदान में शाम 06 बजे होगा कार्यक्रम का शुभारंभ
जहानाबाद : प्रभात खबर की ओर से गुरुवार को गांधी मैदान में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शहर के लोगों में इसको लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है. सम्मेलन की जानकारी के लिए लोग दिन भर जानकारी लेते रहे. कार्यक्रम में एक से बढ़ कर एक दबंग कवि भाग लेंगे, जो हास्य और अन्य रसों की कविताओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं के बीच धमाल मचायेंगे. कार्यक्रम में हास्य एवं व्यंग्य की दुनिया के मशहूर कवि दिनेश बावरा के नेतृत्व में कवि अशोक सुंदरानी, पद्मिनी शर्मा, अशोक चारण, विकास बीरवल अपने कविताओं के माध्यम से दर्शकों को लोट-पोट करेंगे.
इस कार्यक्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, न्यायीक पदाधिकारी, शिक्षाविद, गणमान्य लोग के साथ-साथ साहित्यकारों का जुटान होगा. कार्यक्रम शहर के गांधी मैदान में शाम 06 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित है.कार्यक्रम के आयोजन में सुधीर कुमार केसरी, पलन जी, रंजीत कुमार सिंह क्री स्टेट जन आवासीय योजना, विमलेश सिंह, स्टाइलमार्ट, अविनाश शर्मा, किलर (ओलिंपिक), प्रोग्रामिंग क्लासेज के मुकेश कुमार, आलोक अपार्टमेंट के आलोक कुमार, आरोग्यम हॉस्पीटल के अमरेश कुमार, रामसिया शर्मा ब्रांड स्पोर्ट और स्वास्तिक कीड्स के सत्येन्द्र कुमार सक्रिय सहयोग कर रहे हैं.
कार्यक्रम के लिए है पास की व्यवस्था :-गांधी मैदान में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पास की व्यवस्था की गयी है. प्रभात खबर की ओर से विभिन्न संस्थाओं तथा प्रमुख व्यक्तियों के बीच पास उपलब्ध करा दिया गया है. वैसे लोग जो इस कार्यक्रम को सुनना चाहते हैं वे प्रभात खबर कार्यालय से नि:शुल्क पास प्राप्त कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >