व्यवसायी को घायल कर डेढ़ लाख की संपत्ति लूटी

जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के टेहटा ओपी अंतर्गत टेहटा बाजार निवासी गोपाल प्रसाद नामक आभूषण व्यवसायी के दुकान पर शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अपराधियों ने हमला कर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति व नकद लूट लिए. इस दौरान विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने उक्त स्वर्णकार एवं उनके दो भाइयों […]

जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के टेहटा ओपी अंतर्गत टेहटा बाजार निवासी गोपाल प्रसाद नामक आभूषण व्यवसायी के दुकान पर शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अपराधियों ने हमला कर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति व नकद लूट लिए. इस दौरान विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने उक्त स्वर्णकार एवं उनके दो भाइयों को पीट कर व धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया. तलवार के प्रहार से व्यवसायी गोपाल जख्मी हुए है. उनका इलाज कराया गया है.

सूचना पाकर टेहटा आेपी अमरेंद्र कुमार वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली. बताया गया है कि लूटपाट किये जाने के नियत से हमला करने वाले टेहटा के ही निवासी हैं. दिन में स्वर्णकार का स्थानीय लोगाें से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस ने लूटपाट की घटना से इनकार किया है. जबकि व्यवसायी ने डेढ़ संपत्ति लूटने का आरोप लगाया है प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >