उचक्कों ने उड़ाया एक लाख सात हजार रुपये से भरा बैग

जहानाबाद : होमियोपैथ क्लिनिक में इलाज कराने आये एक ग्रामीण का एक लाख सात हजार रुपयों से भरा बैग उचक्कों ने उड़ा लिया. घटना शुक्रवार को अपराह्न करीब ढाई बजे की है. बताया जाता है कि काको थाने के बढ़ौना गांव के राजेश्वर शर्मा उर्फ भोला शर्मा अपनी बच्ची का इलाज कराने के लिए राजाबाजार […]

जहानाबाद : होमियोपैथ क्लिनिक में इलाज कराने आये एक ग्रामीण का एक लाख सात हजार रुपयों से भरा बैग उचक्कों ने उड़ा लिया. घटना शुक्रवार को अपराह्न करीब ढाई बजे की है.
बताया जाता है कि काको थाने के बढ़ौना गांव के राजेश्वर शर्मा उर्फ भोला शर्मा अपनी बच्ची का इलाज कराने के लिए राजाबाजार स्थित डॉ राजकुमार के होमियोपैथ क्लिनिक में आये थे. बैंक में जमा करने के लिए बैग में भर कर एक लाख सात हजार रुपये साथ लेकर आये थे. बैग में ही दो बैंकों के एटीएम कार्ड, रसोई गैस कार्ड व कई महत्वपूर्ण कागजात भी थे.
पीड़ित व्यक्ति ने घटना की सूचना थाने को दी है. उन्होंने कहा है कि जब बेटी के इलाज की बारी आयी, तो उन्होंने रुपयों से भरा बैग क्लिनिक में ही टेबुल पर रख दिया व डॉक्टर से इलाज कराने लगे. इसी बीच किसी ने उनका बैग गायब कर दिया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. बता दें कि शहर के विभिन्न बैंकों, एटीएम काउंटरों के अलावा प्रमुख चौक-चौराहों पर उचक्के सक्रिय हैं व लोगों को निशाना बना रहे हैं. हाल के दिनों में कम से कम बीस लोगों से उचक्के लाखों रुपये उड़ा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >