बिजली की आंखमिचौनी से परेशान हैं उपभोक्ता

जहानाबाद सदर : गरमी का मौसम आते ही बिजली की आंखमिचौनी होना शुरू हो गया. गरमी के मौसम में बिजली की बार-बार हो रही ट्रिप से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता को 20 घंटा बिजली मिल भी जा रही है लेकिन ग्रामीण इलाका के उपभोक्ताओं को महज 9 से 10 घंटा ही […]

जहानाबाद सदर : गरमी का मौसम आते ही बिजली की आंखमिचौनी होना शुरू हो गया. गरमी के मौसम में बिजली की बार-बार हो रही ट्रिप से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता को 20 घंटा बिजली मिल भी जा रही है लेकिन ग्रामीण इलाका के उपभोक्ताओं को महज 9 से 10 घंटा ही बिजली मिल पा रही है.

जिले में बिजली कम मिलने के कारण ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं को रोटेशन पर बिजली मिल रही है. यहां बताते चलें कि वर्तमान समय में 60 मेगावाट बिजली का आवश्यकता है लेकिन जिले में अभी महज 29 मेगावाट ही बिजली मिल रही है. आवश्यकता के अनुसार 31 मेगावाट बिजली कम मिलने के कारण बिजली विभाग के द्वारा शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 19 से 20 घंटा बिजली दी जा रही है. गरमी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कम बिजली मिलने से सभी उपभोक्ता इन दिनों काफी परेशान है.

क्या कहते है पदाधिकारी
जिले को 60 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है मगर अभी 29 मेगावाट ही बिजली मिल रही है. ग्रीड का क्षमता नहीं रहने के कारण ही जिले को 29 मेगावाट बिजली मिल रही है. कम बिजली मिलने के कारण ही ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता को रोटेशन से बिजली दी जा रही है .
अमोल कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >