पिता के सहयोग से कोर्ट हाजत से भागा बंदी हिमांशु

मामला . हाजत प्रभारी के बयान पर नगर थाने में दर्ज हुई एफआइआर एक नामजद व चार अन्य अज्ञात बनाये गये अभियुक्त जहानाबाद : सिविल कोर्ट स्थित कोर्ट हाजत से दो विचाराधीन बंदियों के भागने के मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. कोर्ट हाजत प्रभारी चुमन थापा के बयान पर दर्ज […]

मामला . हाजत प्रभारी के बयान पर नगर थाने में दर्ज हुई एफआइआर

एक नामजद व चार अन्य अज्ञात बनाये गये अभियुक्त
जहानाबाद : सिविल कोर्ट स्थित कोर्ट हाजत से दो विचाराधीन बंदियों के भागने के मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है.
कोर्ट हाजत प्रभारी चुमन थापा के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में फरार बंदी हिमांशु रंजन उर्फ छोटू एवं सूरज कुमार के अलावा हिमांशु के पिता राकेश कुमार शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसके अलावा तीन-चार अन्य अज्ञात भी अभियुक्त बनाये गये हैं.
नगर थाना कांड संख्या 236/17 के सूचक हाजत प्रभारी सब इंस्पेक्टर चुमन थापा ने एफआइआर में जिक्र किया है कि बुधवार को काको मंडलकारा से उक्त दोनों बंदियों को पेशी के लिए लाया गया था.
हवलदार राजेश्वर प्रसाद हाजत पहरा में थे, तभी हिमांशु रंजन के पिता राकेश शर्मा एवं तीन-चार अन्य उससे मिलने आये. हाजत प्रहरी ने उनलोगों को समझा कर भेज दिया था. साढ़े आठ बजे बंदी सूरज कुमार को न्यायालय में उपस्थापन के बाद पुन: हाजत में रखा गया था. यह भी उल्लेख किया गया है कि सुबह से ही कोर्ट परिसर हाजत के आगे कैदी हिमांशु रंजन के पिता तीन-चार अन्य लोगों के साथ घूम रहे थे. दस बजे पूर्वाह्न बंदी हिमांशु की जब न्यायालय में पेशी के लिए खोजबीन की गयी, तब पता चला कि वह भाग गया है.
कोर्ट हाजत के शौचालय का रोशनदान का रड टूटा हुआ पाया गया और उसी के रास्ते गमछा के सहारे दोनों बंदी भाग गये. प्राथमिकी में कहा गया है कि राकेश कुमार शर्मा एवं तीन-चार अन्य व्यक्तियों ने साजिश के तहत उक्त दोनों बंदियों को भगाने में सहयोग किया है.
नशे की हालत में पकड़ा गया नामजद आरोपित
नगर थाने में एक और एफआइआर दर्ज की गयी है, जिसमें राकेश शर्मा को अभियुक्त बनाया गया है. थाने के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें कहा गया है कि पूर्वी गांधी मैदान के निवासी राकेश शर्मा को नशे की हालत में कोर्ट हाल्ट स्टेशन के पास पक्की रोड पर गिरफ्तार किया गया. सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद नशे की हालत में पाये जाने पर उसे जेल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >