घोसी : प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्रामप्लेक्स भवन में गुरुवार को मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें 549 मामलों का निष्पादन किया गया. अधिकतर मामले मनरेगा, दाखिल-खारिज, एलपीसी, जमीन मापी वाद से संबंधित थे. राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के द्वारा मोबाइल लोक अदालत को चार दिवसीय दौरे पर जहानाबाद न्याय मंडल के लिए भेजा गया है. गुरुवार को घोसी में इसके माध्यम से दाखिल-खारिज के 41, एलपीसी के 33,
मनरेगा से संबंधित 406 मामलों का निष्पादन हुआ. मोदनगंज प्रखंड में 22 दाखिल-खारिज, 35 एलपीसी एवं सात जमीन मापी वाद के मामले निष्पादित हुए. वहीं हुलासगंज प्रखंड में पांच दाखिल-खारिज के मामले निष्पादित हुए. अवकाश प्राप्त न्यायिक पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता शिवानंद गिरि तथा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार एवं जेपी सिंह ने इसमें सहयोग किया. वहीं अदालत में उपस्थित लोगों को कानून से संबंधित जानकारी भी दी. मौके पर अंचल अधिकारी सुमन सहाय उपस्थित थे.
