अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़े को प्रमाणपत्र

प्रभारी डीएम ने दिया प्रोत्साहन राशि का प्रमाणपत्र जहानाबाद नगर : अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत अंतरजातीय विवाह करने वाले चार जोड़ों को प्रोत्साहन राशि का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया. प्रभारी जिला पदाधिकारी रामरूप प्रसाद द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में इन जोड़ों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया. अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक […]

प्रभारी डीएम ने दिया प्रोत्साहन राशि का प्रमाणपत्र

जहानाबाद नगर : अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत अंतरजातीय विवाह करने वाले चार जोड़ों को प्रोत्साहन राशि का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया. प्रभारी जिला पदाधिकारी रामरूप प्रसाद द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में इन जोड़ों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया. अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख की राशि महिला के खाते में फिकस्ड डिपोजिट किया जाता है जिसे तीन वर्षों के बाद ही निकाला जा सकता है.
इस मौके पर प्रभारी डीएम ने बताया कि जाति व्यवस्था को समाप्त करने के लिए तथा अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा यह राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती है. जिला स्तर पर इसे जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा इस योजना को चलाया जाता है. इस अवसर पर विभा कुमारी एवं राजभूषण, संगीता कुमारी एवं अमित कुमार, एश्वर्या एवं अमित तथा पूजा एवं आलोक चार जोड़ों को अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया. इस मौके पर सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई शैलेंद्र कुमार चौधरी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >