जहानाबाद : जहानाबाद अरवल मुख्य पथ पर शहर के राजा बाजार में इन दिनों सर्वत्र अतिक्रमणकारियों का कब्जा है बीच सड़क पर जहां यात्री बस रोक कर सवारी बैठा रहे हैं. वहीं टेंपोचालक भी पुल के बगल में या सड़क पर गाड़ी रोक कर नियम कानून को ताक पर रख कर सवारी बैठाते रहते हैं. […]
जहानाबाद : जहानाबाद अरवल मुख्य पथ पर शहर के राजा बाजार में इन दिनों सर्वत्र अतिक्रमणकारियों का कब्जा है बीच सड़क पर जहां यात्री बस रोक कर सवारी बैठा रहे हैं. वहीं टेंपोचालक भी पुल के बगल में या सड़क पर गाड़ी रोक कर नियम कानून को ताक पर रख कर सवारी बैठाते रहते हैं. जिसके कारण राजाबाजार स्थित रेलवे पुल के नीचे रोजाना जाम लगने लगी है.
टेंपोचालकों की मनमानी इस कदर बढ़ी हुई है की गाड़ी के पीछे हार्न बजता रहता है लेकिन जब तक वह सवारी नहीं बैठा लेता तब तक आगे नहीं बढ़ाता है. अति व्यस्त मार्ग रहने से तत्काल भी जाम लग जाता है. गरमी के मौसम तथा कड़कड़ाती धूप में जाम लगने पर लोगों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है.टेपोंचालकों के साथ-साथ ठेला विक्रेता सड़क किनारे व्यवसाय संचालित कर रहे हैं.
साथ ही कई दुकानदार अपनी दुकान के सामने सड़क पर सामान गिरा कर व्यवसाय संचालित कर रहे हैं. जिसके कारण राजा बाजार में सड़क वन वे हो गया है. तथा जाम का मुख्य कारण बन गया है.ज्ञात हो कि तीन माह पूर्व एसडीओ डॉ नवल किशेार चौधरी के नेतृव में राजा बाजर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण को समाप्त कराया गया था. तो राजा बाजार में जाम की समस्या से निजात मिली थी. लेकिन जैसे ही प्रशासन का ध्यान हटा अतिक्रमणकारियों ने पून: अतिक्रमण करना शुरू कर दिया, जिससे जाम की समस्या बनी है. इस बाबत पूछे जाने पर एसडीओ डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया की टेंपोचालकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था कर दी गयी है. इधर उधर गाड़ी लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी