युवती आत्महत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

जहानाबाद : शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में एक युवती द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने के मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. मृत युवती आरती राज के भाई पंकज कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. जिसमें कहा गया है कि उसकी छोटी बहन की शादी दो जून को पटना में […]

जहानाबाद : शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में एक युवती द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने के मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. मृत युवती आरती राज के भाई पंकज कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. जिसमें कहा गया है कि उसकी छोटी बहन की शादी दो जून को पटना में होने वाली थी. शादी को लेकर वह तनाव में रह रही थी

और इसी तनाव के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया. बतादें कि युवती आरती की लाश प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान के कमरे में पंखे से झूलती हुई मिली थी. एफआइआर में कहा गया है कि उसकी बहन ने शादी-विवाह के तनाव के कारण कमरा बंद कर अपने दुपट्टे को फंदा बना पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और घटना के संभावित दूसरे पहलुओं पर भी पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >