विधान परिषद चुनाव़. सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच कराया गया मतदान , उत्सािहत िदखे वोटर
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 83.78 फीसदी पड़े वोट
100 प्रतिशत वोट पड़े घोसी में
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए रतनी में 70.27 प्रतिशत हुई वोटिंग
जहानाबाद : बिहार विधान परिषद के गया स्नातक और शिक्षक निर्वाचन प्रतिनिधि को चुनने के लिए जिला मुख्यालय और प्रखंडों में पूर्वाह्न से ही मतदाताओं में उत्साह था. सुबह 8 बजे से वोटर मताधिकार का उपयोग करने के लिए बूथों पर पहुंच गये थे. शाम 4 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया चलती रही. गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिनिधि चुनने के लिए 65.53 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि शिक्षक निर्वाचन प्रतिनिधि के लिए 83.78 फीसदी वोट पड़े. इस तरह गया स्नातक क्षेत्र से चुनाव मैदान में खड़े 17 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 10 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गयी. प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 15 मार्च को होगा.
मतदान के दौरान जहानाबाद के डीएम मनोज कुमार सिंह, एसपी आदित्य कुमार, एसडीओ नवल किशोर चौधरी, एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी बूथों का जायजा लेते रहे. सभी बूथों पर वोटिंग शांतिपूर्ण हो गयी. चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में राजद, कांग्रेस और निर्दलीय तीन प्रत्याशियों समेत नौ लोगों पर काको ओर मोदनगंज में मामला दर्ज किया गया है. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 10 मतदान केंद्र बनाये गये थे. कुल 6128 मतदाताओं में से 4016 वोटरों ने मत डाले. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रतनी फरीदपुर प्रखंड में स्नातक मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 70.27 रहा. जहानाबाद प्रखंड कार्यालय में 62.60, नगर पर्षद पदाधिकारी कक्ष स्थित बूथ में 65.81, नगर पर्षद कार्यालय बूथ में 59.74, प्रखंड कार्यालय काको में 68.92 प्रतिशत, प्रखंड कार्यालय मखदुमपुर के बीडीओ कक्ष में 67.36, प्रखंड कार्यालय मखदुमपुर में 62.36, मोदनगंज प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र में 63.34, घोसी प्रखंड कार्यालय में 65.96 और हुलासगंज प्रखंड कार्यालय स्थित बूथ में 68.56 प्रतिशत वोट पड़े. उधर, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए रतनी फरीदपुर के अंचल अधिकारी के कक्ष में 94.28 प्रतिशत, जहानाबाद सीओ के कक्ष में 85.71 प्रतिशत, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जहानाबाद स्थित बूथ में 77.83 प्रतिशत, काको सीओ के कक्ष में 95.08 प्रतिशत, मखदुमपुर सीओ के कक्ष में 80.92 प्रतिशत, मोदनगंज सीओ कक्ष में 80.51 प्रतिशत, घोसी सीओ कक्ष में 100 प्रतिशत तथा हुलासगंज अंचल अधिकारी के कक्ष में बनाये गये मतदान केंद्र में 82.60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया. काको प्रतिनिधि के अनुसार चुनाव शांतिपूर्ण हुआ. स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में काको थाने में तीन प्रत्याशियों के समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मतदाताओं को अपने पक्ष में वोटिंग करने के लिए प्रत्याशी के समर्थक बिना अनुमति के टेंट तथा कुरसी लगा कर बैठे थे तथा मतदाताओं को अपने पक्ष में वोटिंग करने का प्रलोभन दे रहे थे. जिन पर मामला दर्ज किया गया है उनमें शर्मानंद शर्मा, आदित्य कुमार, सूर्यदेव यादव शामिल हैं. बीआर 25 बी 5001 नं की बोलेरो जब्त की गयी है. मोदनगंज प्रतिनिधि के अनुसार मतदान के दौरान आदर्श आचार चुनाव संहिता का उल्लंघन करने के मामले में ओकरी ओपी में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें जनार्दन कुमार, चंदन कुमार एवं राजीव शर्मा शामिल हैं. वहीं समर्थक के साथ राजद प्रत्याशी पुनीत कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी इं अवधेश कुमार एवं कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
कुर्था में विधान परिषद चुनाव शांतिपूर्ण:कुर्था . बिहार विधान परिषद गया स्नातक व शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए प्रखंड मुख्यालय में बनाये गये मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण हुआ. कुर्था प्रखंड मुख्यालय में बने मतदान केंद्र में 935 मतदाताओं में से 684 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
गया स्नातक क्षेत्र के लिए पड़े वोट
मतदान केंद्र का नाम कुल मतदाता मतदान करने वालों की संख्या
प्रखंड कार्यालय रतनी 831 584
प्रखंड कार्यालय जहानाबाद 698 437
नगर पर्षद पदाधिकारी कक्ष 626 412
नगर पर्षद कार्यालय 616 368
प्रखंड कार्यालय काको 679 468
प्रखंड कार्यालय मखदुमपुर 760 474
मखुदमपुर बीडीओ कक्ष 760 512
प्रखंड कार्यालय मोदनगंज 442 280
प्रखंड कार्यालय घोसी 382 252
प्रखंड कार्यालय हुलासगंज 334 229
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पड़े वोट
मतदान केन्द्र का नाम कुल मतदाता मतदाताओं की संख्या
अंचलाधिकारी कक्ष, रतनी 70 66
अंचलाधिकारी कक्ष, जहानाबाद 105 90
राजकीय कन्या मध्य विद्यालय 194 151
अंचलाधिकारी कक्ष, काको 61 58
अंचलाधिकारी कक्ष, मखदुमपुर 173 140
अंचलाधिकारी कक्ष, मोदनगंज 77 62
अंचलाधिकारी कक्ष,घोसी 22 22
अंचलाधिकारी कक्ष, हुलासगंज 69 57
