जहानाबाद सदर : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़े जाने कार्य की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान कार्यों की प्रगति नहीं होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की. डीएम ने उपस्थित सभी प्रखंड […]
जहानाबाद सदर : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़े जाने कार्य की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान कार्यों की प्रगति नहीं होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की. डीएम ने उपस्थित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पूर्विक्ता प्राप्त गृहस्थी के कार्डधारियों को आधार कार्ड के नाम जोड़ने साथ ही सभी का बैंक एकाउंट से भी जोड़ने का सख्त निर्देश दिया.
बैठक में उन्होंने समय पर राशन किरासन का उठाव व वितरण कराने, उपभोक्ताओं को राशन-किरासन निर्धारित मूल्य पर दिलाने का निर्देश दिया. साथ ही सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पीडीएस दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय सिंह, सहायक आपूर्ति पदाधिकारी बैजनाथ पाठक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमिलेश नंदन, दिनेश पासवान, गौतम कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
तीन प्रखंडों में नहीं हैं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी :सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर राशन किरासन उपलब्ध कराने तथा पारदर्शिता पूर्वक वितरण कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. साथ ही उपभोक्ताओं का राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य भी चल रहा है. लेकिन पदाधिकारी के नहीं रहने से समय पर कार्यों का निबटारा नहीं हो रहा है. वर्तमान समय में जिले के सात प्रखंडों में से चार प्रखंडों में ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यरत हैं. मोदनगंज में रौशन कुमार, काको में दिनेश पासवान, जहानाबाद में अमिलेश नंदन तथा रतनी में संजीव कुमार कार्यरत हैं. इनमें संजीव कुमार अभी छुट्टी पर हैं. मखदुमपुर, हुलासगंज, एवं घोसी प्रखंड में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पदस्थापना नहीं हो पायी है. मोदनगंज के रौशन कुमार के जिम्मे हुलासगंज, काको के दिनेश पासवान के जिम्मे मखदुमपुर, जहानाबाद के अमिलेश नंदन के जिम्मे जहानाबाद ग्रामीण एवं शहरी तथा रतनी के संजीव कुमार के जिम्मे घोसी प्रखंड का प्रभार मिला हुआ है. जिसके कारण कार्यालयों में समय पर कार्य नहीं हो पा रहा है तथा पीडीएस विक्रेताओं एवं उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.