प्रदर्शन. िदल्ली िववि की घटना का िकया िवरोध
माले, आइसा, इनौस के कार्यकर्ताओं ने जताया िवरोध
शहीद भगत सिंह स्थित माले के कार्यालय से जुलूस निकाला गया
जहानाबाद सदर : भाकपा माले, आइसा, इनौस के संयुक्त बैनर तले शनिवार को दिल्ली विश्व विद्यालय में आइसा के आयोजित सेमिनार में छात्रों व प्रोफेसरों पर भाजपा और विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली पुलिस की उपस्थिति में किये गये बर्बर हमला व छात्राओं व प्रोफेसरों के साथ की गयी पिटायी के विरोध में लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिल्ली में छात्रों- प्रोफेसरों एवं बुद्धजीवियों का संसद मार्च के समर्थन में तीनों संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह स्थित माले के कार्यालय से एक जुलूस निकाला जो शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए काको मोड़ पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका.
पुतला दहन के उपरांत कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार आयी है तब से देश भर के विश्व विद्यालयों में छात्रों-शिक्षकों पर हमला बढ़ गया है. लेखक, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत महिला अल्पसंख्यक, दलितों, आदिवासियों पर जुर्म बढ़ गया है. मोदी जी इस पर कुछ बोलने व कार्रवाई करने के बजाय आरएसएस द्वारा विरोधियों पर दमन करवा रहे हैं. पुतला दहन कार्यक्रम को भाकपा माले के जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा, राज्य कमेटी सदस्य रामबली यादव, इनौस के सचिव संतोष केसरी, राज्य पार्षद राम प्रवेश विंद, मुकेश
