हादसे में बिजली कर्मी की मौत

वाहन को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार जहानाबाद : शुक्रवार की अहले सुबह शहर के काको मोड़ के समीप एनएच 110 पर एक यात्री बस ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी को धक्का मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी. मृतक सुरेंद्र पंडित (55 वर्ष) स्थानीय बिजली कॉलोनी में रहते थे. वे अरवल स्थित […]

वाहन को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार
जहानाबाद : शुक्रवार की अहले सुबह शहर के काको मोड़ के समीप एनएच 110 पर एक यात्री बस ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी को धक्का मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी. मृतक सुरेंद्र पंडित (55 वर्ष) स्थानीय बिजली कॉलोनी में रहते थे. वे अरवल स्थित बिजली कार्यालय में कार्यरत थे. घटना के सिलसिले में मृतक के पुत्र मनीष कुमार के बयान पर नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है.
दुर्घटना के बाद मौका पाकर चालक फरार हो गया. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त बिजली कर्मी अपने साथी के साथ मॉर्निंग वॉक करने के लिए कॉलोनी से निकले थे. वे स्टेशन की तरफ आ रहे थे. जब वे काको मोड़ के समीप पहुंचने वाले थे, उसी दौरान बीआर 01 पीए 8701 नं की यात्री बस के चालक ने उन्हें धक्का मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गयी.
लापरवाही से वाहन चला रहा था चालक : शहर में तेज रफ्तार में और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण पहले भी हुई दुर्घटनाओं में लोग असमय काल-कवलित हुए हैं. उक्त बिजली कर्मी की मौत भी बस चालक के द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण होना बताया गया है.
सुबह में अधिक-से-अधिक पैसेंजरों को वाहन में बैठाने के लिए बस पड़ाव से बसें तेजी से निकलती हैं और स्टैंड से लेकर स्टेशन रोड और अरवल मोड़ तक तेज रफ्तार में वाहन को चलाया जाता है. शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई उक्त दुर्घटना भी ड्राइवर की लापरवाही का ही परिणाम है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली कर्मी सड़क के किनारे चल रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >